सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   16 people will compete for the post of president

Sitapur News: अध्यक्ष पद पर 16 को होगी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 10 Mar 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
16 people will compete for the post of president
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। तहसील में बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। किसी ने भी नाम वापसी नहीं की। इसके बाद अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य सभी एकल नामांकन वाले पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया।
Trending Videos

इसके बाद जीते पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें महामंत्री पद पर अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिग्विजय शुक्ला, आशीष यादव व पंकज यादव, संयुक्त मंत्री पद पर सतीश रावत व कोषाध्यक्ष पद पर परवीन जहां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता अजयपाल सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप सिंह, संजय दीक्षित ने बताया कि 16 मार्च को अध्यक्ष पद के दो दावेदारों प्रदीप शुक्ल व शिवशंकर यादव के बीच चुनाव कराया जाएगा। चुनाव 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच होगा। उसी दिन मतगणना व परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed