{"_id":"69adccec989de4209b00a58a","slug":"board-copies-will-be-checked-at-four-centers-sitapur-news-c-102-1-slko1037-151464-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चार केंद्रों पर जांचीं जाएंगी बोर्ड की कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चार केंद्रों पर जांचीं जाएंगी बोर्ड की कॉपियां
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के चार केंद्रों पर कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। केंद्रों पर मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, हालांकि अभी तक शासन की ओर से मूल्यांकन की तिथि घोषित नहीं की गई है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। इसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के करीब एक सप्ताह बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होती है। ऐसे में संभावना है कि 18 से 20 मार्च के बीच कॉपियों की जांच शुरू हो सकती है।
शहर में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) और आरआरडी इंटर कॉलेज में किया जाएगा। वहीं हाईस्कूल की कॉपियों की जांच म्युनिसिपल इंटर कॉलेज और जीजीआईसी में होगी। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा। इन केंद्रों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीआईओएस जल्द ही केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
Trending Videos