सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Swami Avimukteshwaranand will come today

Sitapur News: आज आएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Swami Avimukteshwaranand will come today
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को तीर्थ क्षेत्र पहुंचेंगे। उनके द्वारा गोमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए शंखनाद यात्रा निकाली जा रही है।
Trending Videos


शंखनाद यात्रा रायबरेली से होकर उन्नाव होते हुए हरदोई जनपद जाएगी। यहां से यात्रा प्रतापनगर चौराहे पर पहुंचेगी। यहां पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। शाम लगभग सात बजे नैमिषारण्य पहुंचकर गोमती राजघाट के पास स्थित परमार्थ धाम आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके शिष्य सचिन द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह वह गोमती नदी में स्नान करेंगे और चक्रतीर्थ, ललिता देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। इसके बाद सिधौली में एक धर्मसभा को संबोधित करने के बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed