{"_id":"69b30d87530d0b2a12055ca4","slug":"10-cylinders-recovered-from-house-in-laharpur-long-queue-for-gas-sitapur-news-c-102-1-stp1002-151745-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लहरपुर में मकान से 10 सिलिंडर बरामद, गैस के लिए लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लहरपुर में मकान से 10 सिलिंडर बरामद, गैस के लिए लंबी कतार
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर में गैस एजेंसी पर खड़े उपभोक्ता।
विज्ञापन
सीतापुर। घरेलू गैस संकट से परेशान लोगों को निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासन मुस्तैद नजर आया। डीएम-एसपी व डीएसओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। लहरपुर में एसडीएम की अगुवाई में टीम ने एक घर में छापा मारा। यहां से 10 गैस सिलिंडर बरामद हुए।
इनमें नौ घरेलू व एक व्यावसायिक सिलिंडर था। आरोपी के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी हो रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए गैस सिलिंडर के वितरण में लेखपालों की ड्यूटी लगा दी गई है।
कॉमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने से होटल, ढाबों व रेस्टोरेंट का संचालन प्रभावित हो रहा है। कई होटल व ढाबे बंद होने की कगार पर हैं। इस बीच प्रशासन घरेलू गैस के संकट से परेशान लोगों को निजात दिलाने के लिए मुस्तैद नजर आया।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व डीएसओ अखिलेश श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को शहर के सिविल लाइन स्थित आशीर्वाद गैस एजेंसी पहुंचे। यहां स्टाॅक को देखा। डीएम ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का पहले से ही बुकिंग हैं, उन्हें पहले गैस उपलब्ध कराई जाए।
वहीं लहरपुर एसडीएम आकांक्षा गौतम, सीओ आलोक प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा व कोतवाल अरविंद सिंह ने सीतापुर मार्ग राजापुर स्थित गैस गोदाम का निरीक्षण किया। यहां खड़ी एक महिला उपभोक्ता ने बताया गया सिलिंडर लेने के लिए उन्हें ठठेरीटोला निवासी लईक ने परची दी है।
टीम ने लईक के घर में छापा मारा तो मकान से नौ घरेलू व एक व्यावसायिक सिलिंडर बरामद हुए। इनमें तीन सिलिंडर भरे व सात खाली थे। पुलिस ने सिलिंडर कब्जे में ले लिए हैं।
एसडीएम ने लहरपुर इंडियन गैस एजेंसी का निरीक्षण भी किया। सिधौली एसडीएम राखी वर्मा ने कसमंडा स्थित गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। मिश्रिख में कनौजिया गैस एजेंसी पर ग्राहकों की लंबी लाइन नजर आई। शिवम व सत्य प्रकाश ने बताया कि भीड़ होने के कारण सिलिंडर मिलने में काफी देर लग रही है। बुधवार को सिलिंडर नहीं मिला तो बृहस्पतिवार को भी आना पड़ा।
Trending Videos