{"_id":"69b30cd36bc6cfc08209b6f6","slug":"youth-and-two-women-died-in-road-accidents-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151785-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसों में युवक व दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसों में युवक व दो महिलाओं की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी पड़ी बाइक।
विज्ञापन
खैराबाद/रेउसा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं व एक युवक की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। खैराबाद व रेउसा इलाके में हादसे हुए। खैराबाद में कानपुर के चमनगंज नई हलीम निवासी अरीब जावेद (25) कानपुर से बाइक पर सवार होकर सीतापुर मुख्यालय की तरफ आ रहे थे।
लखनऊ से दिल्ली नेशनल हाईवे पर भगौतीपुर समदेपारा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। बेहोशी की हालत में वह पेड़ के पास पड़े मिले। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना भी खैराबाद इलाके में ही हुई। संदना के धर्मापुर गांव निवासी सोमवती (35), अपने पति रामनरेश (40) के साथ बाइक से दवा लेने खैराबाद गई थीं। लौटते समय रहिमाबाद के पास बाइक मछरेहटा की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
रेउसा इलाके में तंबौर के मुंशीपुरवा निवासी रामसागर पाल अपनी पत्नी साेनाकली और साली कलावती (55) के साथ बाइक से रेउसा के औरा गांव निवासी रिश्तेदार के घर पर गए थे। वापस जाते समय तंबौर-रेउसा मार्ग पर खरौंहा गांव के पास एक अन्य बाइक से टकरा गए। हादसे में सभी लोग जख्मी हो गए। उनको स्थानीय लोगोंं ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां कलावती की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
Trending Videos