{"_id":"69b30d14ffdc86e7c00a1b4c","slug":"in-kamlapur-son-killed-his-mother-by-hitting-her-with-a-brick-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151720-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कमलापुर में पुत्र ने ईंट से कूंचकर मां को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कमलापुर में पुत्र ने ईंट से कूंचकर मां को मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद गमगीन परिजन।
विज्ञापन
कमलापुर। ऊंचाखेरा कलां गांव में बुधवार देर रात मामूली विवाद के बाद एक युवक ने ईंट से कूंचकर मां की हत्या कर दी। सिर पर ईंट के वार से काफी खून बह गया था। इससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को घर से गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी मालती (65) बुधवार रात घर में थीं। इसी दौरान उनके पुत्र हरिशंकर ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्से से तमतमाए हरिशंकर ने ईंट से महिला के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकजुट हुए तो आरोपी एक कमरे में छिपकर बैठ गया। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार हरिशंकर नशे का आदी है। वह अक्सर घर में मां से विवाद करता था। मालती ने पहले से ही लोगों से आशंका जाहिर की थी कि उनका पुत्र कभी भी उनके साथ अनहोनी कर सकता है। हालांकि उन्होंने पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी। मौके पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने भी जांच की है। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि मामले में हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos