सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Allegation of beating with sticks over trivial matter, FIR registered

Sitapur News: मामूली बात पर लाठी से पीटने का आरोप, एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Allegation of beating with sticks over trivial matter, FIR registered
विज्ञापन
बेहटा। तंबौर के बेहटा गांव निवासी हरीप्रसाद ने चार से अधिक लोगों पर लाठी से पीटने का आरोप लगाया है। विपक्षियों ने भी पीड़ित के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending Videos

पीड़ित हरीप्रसाद ने बताया कि घर में बुधवार को शादी थी। उनका पौत्र बादल मोटर बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में गांव के ही संदेश, अतुल, अंकित व बबलू, उनकी पत्नी व बेटी ने उसे रोका। विपक्षियों ने उस पर बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगाया। साथ ही उसे जमकर पीटा। हरीप्रसाद मौके पर पहुंचे तो सभी ने लाठी मारकर उनका सिर फोड़ दिया। विपक्षियाें ने उनके परिवार के दो बच्चों को भी ईंटा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विपक्षी संदेश मिश्रा ने बताया कि वह बुधवार को खाना खाकर रोड पर टहल रहे थे। इस दौरान घात लगाए बैठे मदन लाल, विनोद कुमार, बादल व जयंत ने शराब के नशे में अपशब्द कहे। विरोध पर लाठी डंडों, लात-घूसों से पीटा। उन्होंने शोर मचाया तो उनके पिता बब्लू, मां साबित्री, बहन मायूष और दिव्या बचाने दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed