सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PNG work accelerates, gas reaches 20,000 homes

Sitapur News: पीएनजी का काम तेज, 20 हजार घरों तक पहुंची गैस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
PNG work accelerates, gas reaches 20,000 homes
घर के अंदर पीएनजी कनेक्शन लगाते कर्मचारी। - फोटो : घर के अंदर पीएनजी कनेक्शन लगाते कर्मचारी।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में गैस सिलिंडरों की किल्लत के कारण अब लोगों का रुझान पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की तरफ बढ़ा है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की इस परियोजना से लोग लाभान्वित होकर एलपीजी संकट का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। शहर में शनिवार तक बीस हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वहीं, प्रतिदिन कनेक्शनों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक माह के औसत आंकड़ों के अनुसार शहर में प्रतिदिन आठ से दस पीएनजी कनेक्शन किये जा रहे हैं।
Trending Videos


बीपीसीएल के रेजिडेंस कंस्ट्रक्शन मैनेजर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पाइप्ड नेचुरल गैस एलपीजी से बेहतर और सुरक्षित विकल्प है। यह एलपीजी से बेहद सस्ती होने के साथ एक सुरक्षित विकल्प के रूप में उभर रही है। एलपीजी किल्लत से पूर्व करीब ढाई सौ लोग पीएनजी कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे थे। अब इनकी संख्या अचानक से बढ़ने लगी है। वर्तमान में आवास विकास सी ब्लॉक, प्रेम नगर, सिविल लाइंस, रोटी गोदाम, लालकुर्ती, सुदामापुरी, शिवपुरी, आदर्श नगर, टेड़वा चिलौला, रामपुरवा, शीशमहल, नैमिषपुरम, भवनपुरवा और रसूलगंज में पाइपलाइन बिछाकर गैस सप्लाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गैस की किल्लत शुरू होने के बाद लोगों ने पीएनजी गैस कनेक्शन लगवाने के लिए पूछताछ की है। अब तक करीब दो हजार लोग पीएनजी कनेक्शन लगवाने के लिए जानकारी ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलपीजी सिलिंडर से 20 से 25 फीसदी सस्ती है गैस
विवेक सिंह ने बताया कि पीएनजी गैस एलपीजी सिलिंडर की अपेक्षा 20 फीसदी सस्ती है। इसका रेट 52 रुपये प्रति घन मीटर है। यदि एलपीजी से तुलना की जाए तो एक घरेलू सिलिंडर में 14.2 किलोग्राम गैस होती है। इसकी सरकारी दर 947.50 रुपये प्रति सिलिंडर है। वहीं, व्यवसायिक सिलिंडर में 19 किलोग्राम गैस होती है। इसकी सरकारी दर 1997 रुपये प्रति सिलिंडर है। वहीं, पीएनजी की बात करें तो एक माह में एक घर में औसतन सात सौ रुपये की पीएनजी गैस खर्च हो जाती है। वहीं, पीएनजी कनेक्शन में सिर्फ उतनी ही गैस का प्रयोग करना पड़ता है, जितनी उपयोग की जाए। एलपीजी सिलिंडर को बार-बार लाने और ले जाने में रुपये खर्च होते हैं, जबकि पीएनजी में ऐसा कोई खर्च नहीं होता है। पीएनजी की कीमतें एलपीजी की तुलना में कम अस्थिर होती हैं। बताया कि पीएनजी हवा से हल्की होती है। यह लीकेज की स्थिति में जल्दी हवा में फैल जाती है, इससे आग लगने का खतरा कम होता है। गैस की किल्लत के बीच लोगों को पीएनजी कनेक्शन के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों का इसके प्रति आकर्षण बढ़ा है।


ऐसे ले सकते हैं कनेक्शन
- शहर में पीएनजी कनेक्शन के लिए 1800224344, 7860088333 और 9151506513 पर कॉल करें।
- पीएनजी कनेक्शन करने के लिए एक टीम आपके घर पहुंचेगी।
- उपभोक्ता को वोटर आईडी कार्ड, डीएल या बिजली का बिल दस्तावेज के रूप में देना होगा।
- इसके बाद मात्र ग्यारह सौ रुपये एडवांस देने होंगे।
- सत्यापन के बाद पीएनजी पोस्टपेड कनेक्शन स्थापित हो जाएगा।
- प्रत्येक दो माह पर बिलिंग की जाएगी।

आंकड़ों पर एक नजर
सीतापुर शहर में एलपीजी कनेक्शन- 2 लाख 8 हजार 837
पीएनजी कनेक्शनों की संख्या- 20 हजार
एलपीजी घरेलू सिलिंडर का मूल्य- 956 रुपये
पीएनजी का प्रति यूनिट मूल्य- 52 रुपये प्रति घन मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed