{"_id":"6ade5098ad660be8330cc897","slug":"powerlifters-triumph-in-the-bench-press-sitapur-news-c-102-1-stp1001-166484-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बेंच प्रेस में पावर लिफ्टरों ने लहराया जीत का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बेंच प्रेस में पावर लिफ्टरों ने लहराया जीत का परचम
Mon, 26 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। गाजियाबाद में पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा 23 से 25 अक्तूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में शामिल हुए तीनों खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए है।
प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप जूनियर 63 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षदीप कौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, सीनियर 69 किलोग्राम भार वर्ग में दीपिका रावत और मास्टर्स 105 किलोग्राम भार वर्ग में कैलाश नाथ मिश्रा ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। टीम के साथ पावरलिफ्टिंग इंडिया की जनपदीय इकाई के जाकिर अली और शिवपाल सिंह ने टीम कोच और टीम मैनेजर की भूमिका निभाई। संस्था के दीप वर्मा ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि ये सभी पदक विजेता खिलाड़ी आगामी जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ((संवाद)