{"_id":"69cd6ad5d815db81000bdfd8","slug":"python-seen-again-in-rampur-bhuda-village-forest-department-caught-it-sitapur-news-c-102-1-stp1002-153103-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रामपुर भूड़ा गांव में फिर दिखा अजगर, वन विभाग ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रामपुर भूड़ा गांव में फिर दिखा अजगर, वन विभाग ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबनगर (सीतापुर)। रामपुर भूड़ा गांव में बुधवार को फिर अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू करते हुए जंगल में छोड़ दिया है। इससे पहले मंगलवार को भी एक अजगर दिखा था। दो दिन में लगातार दो अजगर मिलने से ग्रामीण भयभीत हैं।
ग्रामीणों ने मंगलवार को कुशेंद्र सिंह के खेतों में एक अजगर देखा था। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया था। इसके बाद बुधवार को सरबजीत को खेत जाते समय अजगर दिखाई दिया। इस पर वन विभाग को सूचना दी।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा। वन विभाग के दरोगा अनुभव वर्मा ने बताया कि पकड़े गए अजगर की लंबाई लगभग सात फीट और वजन करीब 35 किलो था।
उसे जंगल के सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अजगरों की मौजूदगी प्राकृतिक संतुलन का हिस्सा है। अजगर दिखने पर घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
Trending Videos