बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Murder of a young man sleeping in the house with a sharp weapon

Sitapur News: घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Murder of a young man sleeping in the house with a sharp weapon
हत्या के बाद शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन
सेवता। रेउसा के खरौहा गांव में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात उसका शव कमरे के अंदर खून से लथपथ मिला। पिता ने बेटे का शव देखकर लोगों को जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


गांव निवासी हसीन (22) मंगलवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात उनके पिता बसीर पंखा लेने के लिए कमरे में पहुंचे। उन्होंने हसीन को आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने पास जाकर देखा तो हसीन का शव बिस्तर से नीचे जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। बिस्तर पर काफी खून पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उनका शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। युवक के गले, सीने और जांघ पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। एएसपी, सीओ बिसवां ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्यों को जुटाया। सीओ अमन सिंह ने बताया कि शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed