सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ravindra became the block president unopposed for the sixth time.

Sitapur News: छठीं बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष बने रवींद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 12 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ravindra became the block president unopposed for the sixth time.
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई मिश्रिख, गोंदलामऊ व परसेंड़ी में मंगलवार को निर्वाचन हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मिश्रिख व परसेंडी में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। गोंदलामऊ में चुनाव कराकर चयन किया गया। मिश्रिख में अध्यक्ष पद के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष व सीतापुर के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार दीक्षित ने मिश्रिख ब्लॉक से अध्यक्ष पद का परचा भरा।
Trending Videos

विरोध में कोई प्रत्याशी न होने के कारण चुनाव पर्यवेक्षक रत्नेश मिश्रा व चुनाव अधिकारी पीयूष कांत मिश्र ने रवींद्र दीक्षित को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया। ब्लॉक गोंदलामऊ में अजय कुमार सिंह व इम्तियाज अली के बीच चुनाव हुआ। इम्तियाज अली को 262 मत प्राप्त हुए। वहीं, अजय सिंह को 387 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक उमेश सिंह, लक्ष्मी, मोहम्मद जुनेद, अश्वनी सिंह ने अजय सिंह को 125 वोट से विजय होने की घोषणा की। ब्लॉक परसेंडी से नवीन कुमार ने अध्यक्ष पद का परचा भरा। उनके विरोध में कोई प्रत्याशी न होने के कारण चुनाव पर्यवेक्षक अश्विनी चुनाव अधिकारी अरविंद मोहन, अर्पित त्रिवेदी ने नवीन कुमार को विजय घोषित किया। पुनीत शुक्ला जीतू व महेश पाल सिंह ने रवींद्र दीक्षित को माला पहनाई। ब्लॉक के अन्य शिक्षकों ने उन्हें जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed