{"_id":"6a036ce2071b58cf44042a81","slug":"electricity-supply-to-50-localities-and-200-villages-has-been-disrupted-sitapur-news-c-102-1-stp1002-155837-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 50 मोहल्ले व 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 50 मोहल्ले व 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 12 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। चार बिजली उपकेंद्र मंगलवार को तीन घंटे बंद रहे। इन उपकेंद्रों से जुड़े 50 मोहल्ले व 200 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली विभाग ने एक दिन पहले ही कटौती की सूचना उपभोक्ताओं को शेयर कर दी थी। पुराना सीतापुर, भवानीपुर शहरी, भवानीपुर ग्रामीण व इमलिया सुल्तानपुर उपकेंद्र मंगलवार को बंद रहे।
सुबह नौ बजे शटडाउन लिया गया। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इसकी वजह से विकास नगर, खूबपुर, तरीनपुर, पुराना सीतापुर, कोट, कजियारा सहित अन्य मोहल्लों व गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रही। इस दौरान नवीन चौक से सत्यम नगर तक गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान बिजली लाइनों को शिफ्ट किया गया। लंबी कटौती से कई घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। गर्मी में उपभोक्ता बेहद परेशान रहे। अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ता बेहाल
संदना में गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में बिजली संकट गहराता जा रहा है। अघोषित कटौती से लोग त्रस्त हैं। सोमवार रात में बिजली की आवाजाही से गर्मी में लोगों को जागकर रात काटनी पड़ी। रोस्टिंग के नाम पर कटौती से कस्बा समेत करीब 150 गांवों की ढाई लाख आबादी प्रभावित हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा सरवा विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं के लिए बेमानी साबित हो रहा है। यहां 24 घंटे में 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। किस्तों में बिजली आपूर्ति मिलती है। सरवा पाॅवर हाउस के अंतर्गत संदना, रामगढ़, बरताल, मोहकमगंज, हरिहरपुर, रामपुर, कोरोना, जारीगवां, निमतापुर, केशवामऊ, पहला, ककरघटा समेत करीब 150 गांव आते हैं।
बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत
संदना निवासी जगमोहन ने बताया कि इस समय गर्मी लगातार बढ़ रही है। रात में बिजली की आवाजाही से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की रात में नींद पूरी नहीं हो पाती है जिससे सुबह स्कूल जाने में दिक्कत करते हैं। मोहित ने बताया कि गर्मी के बीच बिजली काट दिए जाने से नींद में खलल पड़ता है। सोमवार रात अघोषित कटौती ने परेशान कर लिया।
देर रात दो बजे बिजली आई सुबह से फिर केबल डालने के नाम पर कटौती हो गई। मोहकमगंज निवासी शिव सागर ने बताया कि बिजली कटौती से गन्ने की सिंचाई भी बाधित हो रही है। दिन में धूप के कारण रात में सिंचाई करनी पड़ती है तब बिजली नहीं मिलती। अवर अभियंता धर्मेंद्र ने बताया कि रोस्टर चेंज नहीं हुआ है, ऊपर से जितनी आपूर्ति मिलती है सुचारु दी जाती है। ज्यादा लोड के चलते भी समस्या आ रही है।
Trending Videos