सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Road constructed without removing poles, adverse entry to Misrikh EO

Sitapur News: खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क, मिश्रिख ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Road constructed without removing poles, adverse entry to Misrikh EO
मिश्रिख नगर पालिका क्षेत्र में सड़क की गुणवत्ता चेक करते डीएम। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी रविवार को नगर पालिका मिश्रिख पहुंचे। उन्होंने पालिका दफ्तर में पटलवार मुआयना किया। उन्हें कदम-कदम पर गंभीर खामियां मिलीं।
Trending Videos

उन्होंने धर्मशाला चौराहे से रेलवे स्टेशन तक बनी आरसीसी सड़क का भी निरीक्षण किया। बिना बिजली के खंभे हटाए ही सड़क निर्माण पाए जाने पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी विंध्याचल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई समेत प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। पांच पटल सहायकों का वेतन रोकने का फरमान भी सुनाया।
डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने सबसे पहले हैंडपंपों की स्थिति जानी। उन्होंने मरम्मत संबंधी अभिलेखों का अवलोकन करते हुए क्रियाशील व खराब हैंडपंपों की जानकारी ली। हैंडपंप के अभिलेखों में कमी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित पटल सहायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। पानी की टंकी की सफाई से संबंधित कोई भी अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाते हुए फाइलें अपडेट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में सभी स्ट्रीट लाइटों के पोल का क्रमांक (नंबरिंग) अनिवार्य रूप से की जाए ताकि निगरानी एवं अनुरक्षण कार्य सुचारु रूप से हो सके। स्ट्रीट लाइट से संबंधित अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने पर संबंधित पटल सहायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र रजिस्टर का भी अवलोकन किया। कुछ आवेदकों से फोन पर बात करके सेवाओं की स्थिति के बारे में फीडबैक लिया। इसी क्रम में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान शिकायतें रजिस्टर में दर्ज न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित पटल सहायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई रजिस्टर में शिकायतें दर्ज नहीं पाए जाने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी विंध्याचल को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में अवकाश अंकित नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित पटल सहायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
सेवा पुस्तिका के संधारण में रुचि न लेने पर अधिशासी अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद निर्माण कार्यों से संबंधित कक्ष में पत्रा वलियों का अवलोकन किया। पत्रावलियों में कमी पाए जाने पर संबंधित पटल सहायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वाहनों की लॉगबुक का भी निरीक्षण किया। लॉगबुक में अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर न पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का फरमान सुनाया। अधिशासी अधिकारी से वार्डों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर सफाई, पेयजल की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed