{"_id":"696543863c85b9fabd04aa0b","slug":"safe-hindu-prosperous-hindu-is-our-goal-togadia-sitapur-news-c-102-1-slko1037-148119-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू हमारा लक्ष्य : तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू हमारा लक्ष्य : तोगड़िया
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित पंजाबी धर्मशाला में सोमवार देर रात आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सेदारी करने अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुरक्षित हिंदू व समृद्ध हिन्दू ही हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने हिंदुओं को सुरक्षित रखने की बात कहते हुए कहा कि सस्ती शिक्षा हमारा अधिकार है। सबको रोजगार मिलना चाहिए। खेत हमारा, फसल हमारी तो कर्ज क्यों लें? किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। तोगड़िया ने नारा दिया कि किसानों को फसल के दाम अब यही है हमारा राम, यही है हमारा काम।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमारे घर से बड़ा घर हमारे भगवान का होना चाहिए। राम मंदिर बनाने के लिए आठ करोड़ हिंदुओं ने पैसा दिया है। यह मंदिर किसी एक व्यक्ति के पैसे से नहीं बना है। उन्होंने कहा कि दुनिया में 17 सौ वर्ष पहले सबसे समृद्ध राष्ट्र भारत था। उस वक्त शिक्षा का केंद्र भारत था। हमने दुनिया को शून्य दिया। अब दुनिया से सबसे समृद्ध देश अमेरिका है।
Trending Videos