{"_id":"69b45bde019aa46aef02bea4","slug":"shia-community-worshiped-by-wearing-black-bands-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151803-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने की इबादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने की इबादत
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
नमाज अदा करते लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। आखिरी जुमे की नमाज मस्जिदों में शांतिपूर्वक ढंग के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई।
शहर में सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले, तहसीलदार सदर अतुल सेन ने पुलिस बल के साथ मस्जिदों में जाकर लोगों से बातचीत की। शुक्रवार दोपहर से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। तय समय पर इमामों की अगुवाई में अलविदा की नमाज अदा की गई और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई।
शहर की बंगले वाली मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों ने नमाज के दौरान हाथों पर काली पट्टी बांधकर इबादत की। उन्होंने बताया कि यह प्रतीकात्मक रूप से गम और विरोध को दर्शाने के लिए किया गया। सिधौली कस्बे में जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद सहित बाड़ी कस्बे की जामा मस्जिद, एक मिनारी मस्जिद, नूरी मस्जिद आदि में नमाज अदा की गई।
Trending Videos