{"_id":"69b5bf94d64f9d05d70d940d","slug":"si-recruitment-exam-held-under-tight-security-even-earrings-and-mangalsutras-were-removed-sitapur-news-c-102-1-slko1053-151874-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सख्त पहरे में हुई एसआई भर्ती परीक्षा, झुमकी व मंगलसूत्र तक उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सख्त पहरे में हुई एसआई भर्ती परीक्षा, झुमकी व मंगलसूत्र तक उतरवाए
विज्ञापन
जीआईसी में परीक्षार्थियों के जूते उतरवाकर चेकिंग करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : जीआईसी में परीक्षार्थियों के जूते उतरवाकर चेकिंग करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की दो दिवसीय प्रवेश परीक्षा शनिवार को प्रारंभ हुई। अभ्यर्थियों को सख्त जांच के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिला। गेट पर महिलाओं के मंगलसूत्र, झुमकी, सोने की चेन व पुरुष अभ्यर्थियों के जूते उतरवा लिए गए। कानों में ब्लूटूथ डिवाइस चेक की गई। अंत में बायोमीट्रिक जांच के बाद अंदर जाने दिया गया।
शहर में परीक्षा को लेकर आठ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, आरबीएसबीएस इंटर कॉलेज कमलापुर, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, आरआरडी इंटर कॉलेज, आरएमपी डिग्री कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज व उजागर लाल इंटर कॉलेज शामिल हैं। पहली पाली सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई। इसके लिए सुबह सात बजे से ही कतार में खड़े परीक्षार्थियों की एंट्री सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई। कॉलेज गेट के बाहर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। प्रवेश पत्र, आधारकार्ड व फोटो का बारीकी से मिलान हुआ। इसके बाद तलाशी ली गई।
इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिली। परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर काफी उत्सुकता बनी रही। जब तक प्रश्नपत्र उनके सामने नहीं आ गया, तब तक वह बेहद उत्सुक दिखे। प्रश्नपत्र मिलते ही उसे हल करने में जुट गए। वहीं, परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ सुबह सात बजे ही केंद्रों पर पहुंच गए। गेट खुलने से पहले ही लाइन में लग गए। इसी तरह दूसरी पाली में तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं, कंट्रोल रूम के जरिये परीक्षा की बराबर निगरानी होती रही।
जीआईसी में बायोमीट्रिक मशीन में आई खराबी
जीआईसी में गेट पर बायोमीट्रिक मशीन लगी हुई थी। पहली पाली में कुछ परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक जांच हुई। इसके बाद अचानक मशीन खराब हो गई। गेट पर लगे कर्मचारियों ने इसकी सूचना अफसरों को दी। अफसरों ने पहुंचकर टेक्नीशियन को बुलाया। उसके बाद मशीन सही करवाई गई।
Trending Videos