सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sidhauli, Maholi and Pitampur teams won the match

Sitapur News: सिधौली, महोली व पीतमपुर टीम ने जीता मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sidhauli, Maholi and Pitampur teams won the match
महोली में क्रिकेट मैच के दौरान मैदान पर मौजूद ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कृषक इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार देर रात तीन मैच खेले गए। इनमें सिधौली, महोली व पीतमपुर टीम ने जीत दर्ज की।
Trending Videos

पहला मैच सूर्या इलेवन सिधौली व नेरी इलेवन के बीच खेला गया। सिधौली ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। नेरी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट खोकर 51 रन बनाए। इसमें पंकज ने 10 गेंद पर एक छक्का व दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 14 रन बनाए। जवाब में सिधौली की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कुनाल ने आठ गेंद पर दो छक्के लगाकर सर्वाधिक 18 रन बनाए। सिधौली ने छह विकेट से मैच जीत लिया। कुनाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच तुषार वारियर्स महोली व सूर्या इलेवन सिधौली के बीच खेला गया। इसमें सिधौली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। महोली ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 98 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज फैजल ने 12 गेंद पर एक छक्का व चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 26 रन बनाए। जवाब में सिधौली टीम आठ ओवर में सात विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। महोली ने 43 रन से मैच जीत लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए फैजल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरा मैच तुषार वारियर्स महोली व लायंस ऑफ पीतमपुर के बीच खेला गया। महोली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट खोकर 37 रन बनाए। इसमें कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पीतमपुर की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पीतमपुर ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए मोनू बालियान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सात गेंद पर 14 रन बनाए और दो ओवर की गेंदबाजी में छह रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed