सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Special train will operate, stoppage will be at Sitapur

Sitapur News: विशेष ट्रेन का संचालन, सीतापुर में होगा ठहराव

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 25 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Special train will operate, stoppage will be at Sitapur
विज्ञापन
सीतापुर। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए एक जोड़ी साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर तक ट्रेन का संचालन वाया गोरखपुर होते हुए किया जाएगा।
Trending Videos

विशेष ट्रेन का 29 मई से 13 जून तक प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04028 शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर चलेगी जो कि मुरादाबाद, शाहजहांपुर होते हुए सीतापुर जंक्शन दोपहर 4 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। यहां से ट्रेन गोंडा, गोरखपुर होते हुए दूसरे दिन छपरा, हाजीपुर के रास्ते मुजफ्फपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 04027 शनिवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर चलेगी जो कि गोरखपुर होते हुए शाम सात बजे सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed