सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wall Collapse Along with Thatch in Sitapur Father-in-Law Dies Trapped Under Debris, Daughter-in-Law Injured

Sitapur News: छप्पर सहित गिरी पक्की दीवार, मलबे में दबकर ससुर की मौत; बहू घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर में पक्की दीवार छप्पर सहित गिर गई। मलबे में दबकर ससुर की मौत हो गई। जबकि, बहू घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

Wall Collapse Along with Thatch in Sitapur Father-in-Law Dies Trapped Under Debris, Daughter-in-Law Injured
सीतापुर में छप्पर सहित गिरी पक्की दीवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सीतापुर में सोमवार रात आई तेज आंधी से छप्पर सहित पक्की दीवार गिर गई। छप्पर के नीचे सो रहे वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई। ससुर को निकालते समय बहू घायल हो गए। उसे सीएचसी, महमूदाबाद ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Trending Videos


घटना सदरपुर क्षेत्र के रंडा मजरे लच्छीपुर गांव की है। सोमवार की रात भोजन करने के पश्चात मूलचंद्र (65) पुत्र नंदा अपने घर में पक्की दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो गए। अचानक आई आंधी तूफान से छप्पर सहित पक्की दीवार गिर गई। इसमें दबकर मूलचंद्र की मौके पर मौत हो गई। बहू सुमन ने ससुर को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस पर वह भी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर नायब तहसीलदार महमूदाबाद राकेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष सदरपुर मुकेश वर्मा व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि दीवार व छप्पर के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed