सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Student dies after being run over by a dumper

Sitapur News: डंपर के पहिये के नीचे आकर छात्र की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 09 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being run over by a dumper
बिसवां सीएचसी पर रोते-बिलखते परिजन। - संवाद 
विज्ञापन
बिसवां। इलाके में बुधवार सुबह चचेरे भाई को एक निजी स्कूल में छोड़कर घर लौट रहा छात्र डंपर की चपेट में आ गया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


मोहल्ला गोपाल नगर निवासी शौर्य गुप्ता (17) बुधवार सुबह करीब आठ बजे अपने चचेरे भाई को मंशाराम स्थित एल्पिस स्कूल छोड़ने गए थे। वह इसी स्कूल में बारहवीं के छात्र भी थे। भाई को छोड़कर लौटते समय बिसवां के बड़े चौराहे पर सब्जी मंडी के पास डंपर को ओवरटेक किया। अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौर्य बाइक समेत डंपर के पिछले पहिये के नीचे आ गए। डंपर शौर्य को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इस हादसे में शौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। शौर्य ने हेलमेट नहीं लगाया था।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर राम राघव ने बताया कि किशोर के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed