{"_id":"69e678003aa796f591044f27","slug":"student-riding-a-bicycle-hit-by-bus-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154467-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: साइकिल सवार छात्र को बस ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: साइकिल सवार छात्र को बस ने मारी टक्कर, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
महताब। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मानपुर। सीतापुर-बिसवां मार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
बखरिया गांव निवासी महताब (12) मानपुर स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। सोमवार सुबह प्रतिदिन की तरह घर से साइकिल से स्कूल के लिए निकला। जैसे ही महताब मोहारी चौराहे पर पहुंचा, बिसवां की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि महताब की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद से परिजन बदहवास हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X