{"_id":"6a3041fae8cf90df310c7595","slug":"surrounded-and-beaten-attacked-with-a-sword-after-lodging-a-complaint-sitapur-news-c-13-1-lko1126-1784598-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शिकायत करने पर घेरकर पीटा, तलवार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शिकायत करने पर घेरकर पीटा, तलवार से हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां इलाके के पुरैना गांव में रंजिश के चलते गांव निवासी संतराम पर दबंगों ने तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया। थाने में शिकायत करने पर दबंगों ने घेरकर दोबारा उसकी पिटाई कर दी। संतराम के अनुसार बीते शनिवार को अपने घर से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचे, तभी पूर्व से रंजिश मान रहे मोहले, मोनू और सोनू ने उन्हें घेर लिया।
दबंगों ने पीड़ित के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने पीड़ित पर तलवार से जानलेवा हमला कर उसको घायल कर दिया। पीड़ित के चिल्लाने पर ग्रामीणों के मौके पर आ गए। आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित जब मामले की शिकायत करने के लिए थाना जा रहे थे। आरोपियों ने उन्हें रास्ते में दोबारा रोक हमला करते हुए पिटाई की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।