{"_id":"6a25b7d9779eee38880ff952","slug":"the-first-wife-called-the-police-at-the-wedding-causing-a-commotion-sitapur-news-c-102-1-stp1002-157511-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: निकाह में पहुंची पहली पत्नी ने बुला ली पुलिस, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: निकाह में पहुंची पहली पत्नी ने बुला ली पुलिस, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर। अटरिया जलालपुर गांव में निकाह के दौरान दूल्हे की पहली पत्नी ने पहुंचकर हंगामा किया। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने व गुपचुप दूसरा निकाह करने का आरोप लगाते हुए पहली पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई है।
बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के चिलगांव की यास्मीन ने बताया कि उनके पति मो. सुल्तान ने मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया। इस बीच रविवार को पता चला कि कमलापुर के अटरिया जलालपुर गांव में सुल्तान दूसरा निकाह कर रहे हैं। यास्मीन मौके पर पहुंचीं तो निकाह हो चुका था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सुल्तान का कहना है कि 2016 में उनकी शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं। शादी के सात साल बाद वह सऊदी अरब चले गए तो पत्नी ने भागकर शादी कर ली। 2025 में वह सऊदी अरब से लौटे और यास्मीन को लीगल नोटिस देकर तलाक दे दिया।
विज्ञापन
गुजारा भत्ते का वाद कोर्ट में विचाराधीन है। कमलापुर थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। प्रार्थनापत्र मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।