फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The miscreants who came from DCM fired several rounds, panic

Sitapur News: डीसीएम से आए बदमाशों ने कई राउंड की फायरिंग, दहशत

Mon, 10 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 10 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who came from DCM fired several rounds, panic
गोली का खोखा
महोली। कस्बे के नेशनल हाईवे स्थित अढ़ौरी मोड़ के पास रविवार को जमीन के विवाद में डीसीएम सवार लोगों ने करीब 25 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए। जमीन पर कब्जे का विरोध कर रही महिला ने भी भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। सोलर पैनल पर गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

देवरिया गांव निवासी शोभना शुक्ला का अढ़ौरी मोड़ पर मकान है। मकान के सामने सोलर प्लांट लगा है। शोभना के अनुसार रविवार दोपहर वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान एक डीसीएम से करीब 30 से 40 लोग मौके पर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

लगातार गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। महिला ने भी मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो सोलर पैनल पर तीन-चार गोलियों के निशान मिले। मौके से दो खोखे भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग की गई थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
19 बिस्वा जमीन को लेकर चल रहा विवाद
शोभना शुक्ला के अनुसार उन्होंने घर के पास स्थित 19 बिस्वा जमीन का वर्ष 2018 में बैनामा कराया था। वर्ष 2022 में इसी जमीन का बैनामा कैमहरा रघुवर दयालपुर निवासी विपिन बिहारी वाजपेयी के नाम कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया। उनका दावा है कि करीब दो माह बाद फैसला उनके पक्ष में आ गया। इसके बावजूद जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
शोभना के अनुसार रविवार को उनके पति मुनीश पैतृक गांव देवरिया गए थे और वह घर पर अकेली थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपिन के परिवार का एक सदस्य दूसरे प्रदेश में आईपीएस अधिकारी है। पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है। महिला ने जमीन पर कब्जे में अन्य प्रभावशाली लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है।


फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों को लेकर सवाल
घटना के बाद इतनी बड़ी संख्या में लोगों के हथियार लेकर पहुंचने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से फायरिंग हुई, उससे बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस अब फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों और आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

गोली का खोखा

गोली का खोखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed