{"_id":"69cad81ced26358c9e00ed84","slug":"the-mosque-built-12-years-ago-in-laharpur-was-removed-on-court-orders-sitapur-news-c-13-1-lko1022-1669363-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लहरपुर में 12 वर्ष पूर्व बनी मस्जिद को कोर्ट के आदेश पर हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लहरपुर में 12 वर्ष पूर्व बनी मस्जिद को कोर्ट के आदेश पर हटाया
विज्ञापन
लहरपुर में मस्जिद गिराती जेसीबी।
- फोटो : लहरपुर में मस्जिद गिराती जेसीबी।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कस्बे की सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद को सोमवार सुबह प्रशासन ने हटा दिया। मस्जिद जिस जमीन पर बनी थी उसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये है।
ग्राम नयागांव बेहटी में जोशी ताल चुंगी मुख्य मार्ग पर बनी सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद का निर्माण लगभग 12 वर्ष पूर्व किया गया था। जिस स्थान पर मस्जिद बनी थी, वह भूमि तालाब व कब्रिस्तान के नाम दर्ज थी। 18 दिसंबर 2025 को ग्राम सभा ने तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर किया। 6 जनवरी को इस मामले में तहसीलदार कोर्ट ने बेदखली का आदेश जारी किया। साथ ही प्रतिवादी मुतवल्ली आलम पर तीन लाख 69 हजार क्षतिपूर्ति व दस हजार रुपये अतिरिक्त अर्थदंड भी लगाया था। नोटिस जारी कर 15 दिनों में निर्माण हटाने का आदेश दिया था जिसका पालन नहीं हुआ। इस पर सोमवार को एसडीएम लहरपुर आकांक्षा गौतम, सीओ आलोक प्रसाद व तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने मस्जिद को बुलडोजर से हटवा दिया।
Trending Videos