{"_id":"6a5bc61fb5dc3a2c180320d9","slug":"the-son-beat-his-mother-to-death-with-a-stick-sitapur-news-c-102-1-slko1037-160309-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बेटे ने मां को डंडे से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बेटे ने मां को डंडे से पीटकर मार डाला
Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर इलाके में वारदात के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर। बनियापुर गांव निवासी सावित्री देवी (65) की शनिवार भोर उनके पुत्र त्रिभुवन (40) ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस टीमें आराेपी की तलाश में लगी हैं।
बेनियापुर निवासी सावित्री देवी इकलौते पुत्र त्रिभुवन के साथ रहती थीं। ग्रामीणों के अनुसार त्रिभुवन शराब पीने का आदी है। वह कोई काम-धंधा नहीं करता है और दिनभर नशे में धुत रहता है। शराब के नशे में वह अक्सर बुजुर्ग मां को पीटता था। शनिवार भोर त्रिभुवन शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। मां सावित्री देवी ने नाराजगी जताई तो वह आगबबूला हो गया और डंडे से उन्हें पीटने लगा। सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार से सावित्री लहूलुहान हो गईं। चीखपुकार सुनकर जब तक पड़ोसी पहुंचे, तब तक सावित्री की मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद त्रिभुवन भाग गया। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। इमलिया सुल्तानपुर थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि शराबी युवक ने अपनी मां की हत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भांजे किशन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मजदूरी कर त्रिभुवन का खर्च उठाती थीं सावित्री
ग्रामीणों के अनुसार, सावित्री देवी ने बिहार की युवती से त्रिभुवन की शादी कराई थी। त्रिभुवन के दो बच्चे भी हुए। मगर वह शराब के नशे में धुत होकर पत्नी व बच्चों को पीटता था। इससे नाराज होकर पत्नी बच्चों के साथ बिहार चली गई थी। बेटा भूखा न सोए, इसलिए सावित्री मजदूरी करके और इधर-उधर से मांगकर खाना बनाती थीं। इसके बावजूद त्रिभुवन रोजाना की तरह शराब पीकर आता और मां को पीटता था।