सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two arrested with six stolen bikes

Sitapur News: चोरी की छह बाइक के साथ दो गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 09 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with six stolen bikes
विज्ञापन
बिसवां। स्थानीय पुलिस टीम ने बुधवार को हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी को गिरफ्तार कर चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। हिस्ट्रीशीटर अपने साथी के साथ लगातार बाइक चोरी कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Trending Videos



इंस्पेक्टर राम राघव सिंह ने बताया कि बीते दिनों बिसवां, सदरपुर, सिधौली और अटरिया में लगातार कई बाइक की चोरी हुई। मुखबिर की सूचना पर मानपुर के शिवथाना निवासी हिस्ट्रीशीटर करन शुक्ला और उसके साथी इमलिया सुल्तानपुर के हथिया मल्लपुर निवासी सूरज यादव को चौकी इटिया शहीद के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों की निशानदेही पर छह बाइक बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों अलग-अलग स्थानों से रेकी कर बाइक चोरी करते थे। इसके बाद ग्राहकों से बात कर बाइक बेच देते थे। इसके बाद रकम को आपस में बांट लेते थे। बताया कि करन शुक्ला पर विभिन्न थानों में दस प्राथमिकी और सूरज पर छह प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed