सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Village and area panchayats are providing necessary support in educational reforms

Sitapur News: ग्राम और क्षेत्र पंचायतें दे रहीं शैक्षिक सुधार में जरूरी सहयोग

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Village and area panchayats are providing necessary support in educational reforms
फोटो 25: डालमिया चीनी मिल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला को प्रमाण पत्र देते बीएसए। सं
विज्ञापन
सीतापुर। रामगढ़ स्थित जवाहर डालमिया चीनी मिल में बुधवार को सीखो सिखाओ फाउंडेशन के सहयोग से ग्रामीण युवा फेलोशिप कार्यक्रम के तहत तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। डायट प्राचार्य ने कहा कि सीखो सिखाओ फाउंडेशन फेलोशिप कार्यक्रम शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर है। काफी कुछ सीखने को मिला होगा। वहीं, विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि फेलोशिप कार्यक्रम महत्वपूर्ण कदम है।
Trending Videos

इससे जिले को अपने शैक्षिक लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। बताया कि सीतापुर प्रदेश का एक मात्र जिला है, जहां जिले में शैक्षिक सुधार के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत शिक्षा समिति की नियमित बैठकें हो रही हैं। शिक्षा को पंचायत के एजेंडे में शामिल किया जा रहा है। इन दोनों ही उद्देश्यों की दिशा में सीखो सिखाओ फाउंडेशन के नियोजित सहयोग और साथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संस्था के प्रतिनिधि अनुराग तिवारी ने संस्था की कार्य योजनाओं व उपलब्धियों की चर्चा की। फाउंडेशन समन्वयक मनीष सिंह ने बताया कि दो वर्षीय फेलोशिप कार्यक्रम के तीसरे समूह के रूप आज 14 फेलो स्नातक पूरा कर रहे हैं।
इन्होंने दो वर्ष तक विद्यालय, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला स्तर पर विभिन्न प्रक्रियाएं आयोजित की हैं। फेलोशिप के अगले समूह के रूप में 20 नए सदस्यों ने इस यात्रा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली है।
बताया कि संस्था सीतापुर के साथ अन्य 14 जनपदों में भी सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाते हुए बच्चों की दक्षता आधारित सीख को सुनिश्चित करने का काम कर रही है। इस दौरान डालमिया भारत फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक गुप्ता, शिव नाडर फाउंडेशन के प्रतिनिधि मयंक सिन्हा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed