{"_id":"6a2b03b3ac903dd3f702ccb4","slug":"wires-snapped-and-jumpers-blown-off-in-the-storm-power-supply-to-700-villages-disrupted-sitapur-news-c-102-1-slko1053-157760-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आंधी में टूटे तार, उड़े जंपर, 700 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आंधी में टूटे तार, उड़े जंपर, 700 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज में फाल्ट दुरुस्त करते बिजली विभाग के कर्मचारी - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बुधवार देररात आई तेज आंधी व बारिश के चलते सप्लाई लाइन से जुड़े तार टूटने व जंपर उड़ने से करीब 700 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के कारण कई जगहों पर तारों पर पेड़ गिरने व ट्रांसफार्मर में खराबी आने से आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह देर तक प्रभावित रही।
बिजली निगम की टीम फाॅल्ट को ढूंढ कर उसे दुरुस्त बनाने की कवायद में जुटी हुई है। शहरी इलाकों में सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन ग्रामीण इलाकों में देर शाम तो आपूर्ति बाधित बनी रही। बिजली नहीं आने से पेयजल की आपूर्ति भी बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
जिले में बुधवार देर शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण रामपुर मथुरा, रेउसा, मिश्रिख, पिसावां, महमूदाबाद, बिसवां, सिधौली, हरगांव आदि इलाकों की बिजली सप्लाई में जगह-जगह फॉल्ट आ गया। दो से तीन घंटे बीतने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ताओं को बताया गया कि तेज हवा में तार टूट गए हैं। पेट्रोलिंग की जा रही है। जिससे पूरी रात जिले के 700 गांवों की बिजली ठप रही। रात के समय बिजली न आने से गर्मी में लोग परेशान रहे। शहरी इलाकों को छोड़कर ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
उपभोक्ता राकेश व मोहित ने बताया कि बिजली न आने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इस समय गर्मी अधिक पड़ रही है तो गन्ने की फसल को पानी की जरूरत है लेकिन इसके अभाव में फसलें सूखने का डर बना हुआ हैं। सौरभ व शिवम ने बताया कि बिजली के अभाव में कारोबार प्रभावित है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक फॉल्ट सही नहीं हो पाया है।
शहर में तीन घंटे तक हुई कटौती
शहर में बृहस्पतिवार को विकास नगर, खूबपुर, नई बस्ती, लोहारबाग, इस्माइलपुर, कांशीराम कॉलोनी, आदर्श नगर सहित अन्य मोहल्लों में सप्लाई लाइन में आई फॉल्ट के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली कटौती हुई। इस दौरान विकास नगर व नवीन चौक पर जंपर उड़ने की शिकायत रही। वहीं, तरीनपुर इलाके में एबीसी केबल जलने से समस्या आई। लंबी कटौती के बाद दोपहर तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि आंधी पानी से सप्लाई लाइन में आई फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं। भरोसा दिलाया कि जल्द ही फाॅल्ट को पूरी तरह दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल करा दिया जाएगा।