सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Work on widening the narrow culvert will begin soon

Sitapur News: संकरी पुलिया के चौड़ीकरण का जल्द शुरू होगा काम

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 20 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Work on widening the narrow culvert will begin soon
विज्ञापन
महमूदाबाद। नेशनल हाईवे पर बनी संकरी पुलिया की वजह से हो रहे हादसों पर नाराजगी जताते हुए विधायक आशा मौर्या ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक ने बताया कि कई बार प्रस्ताव भेजने के बाद भी समयबद्ध तरीके से काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों ने तीन-चार दिन में पुलिया का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया है। बता दें कि महमूदाबाद फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूल के पास संकरी पुलिया है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। गत शुक्रवार को पुलिया के चौड़ीकरण के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था। इसकी जानकारी होने पर विधायक ने एनएचएआई के अधिकारियों को फटकार लगाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed