फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young man murdered by being struck with a brick.

Sitapur News: ईंट से वार कर की थी युवक की हत्या

Sat, 01 Aug 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered by being struck with a brick.
रूपण। (फाइल फोटो)
सीतापुर। हरगांव के नकुरीखुर्द गांव निवासी रूपणलाल (36) के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। इसके बाद शराब डालकर उसे जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर नकुरीखुर्द गांव निवासी बिंद्रेश वर्मा, पीतपुर गांव निवासी शांति देवी, संजय व लखीमपुर खीरी के खीरी थाना चाऊपुर पड़री गांव निवासी अमित को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर ईंट का टुकड़ा, कोल्डड्रिंक वाली प्लास्टिक की बोतल बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला कि बिंद्रेश व संजय ने ईंट से वार करके हत्या की थी। अन्य दो साथियों की मदद से शव को छिपाने की नियत से शरीर के ऊपर पर शराब डालकर आग लगा दी थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed