फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.42 quintals of cannabis being transported from Odisha to Raebareli; two interstate smugglers arrested

Sonebhadra News: ओडिशा से रायबरेली लाया जा रहा था 1.42 क्विंटल गांजा, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
1.42 quintals of cannabis being transported from Odisha to Raebareli; two interstate smugglers arrested
गांजा तस्करी में गिरफ्तार अंतरराज्यीय तस्कर।
सोनभद्र/चोपन। एसओजी और चोपन थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम गांजा, दो कार, एक फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। यह गांजा ओडिशा से रायबरेली लाया जा रहा था। वहां से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा जाना था। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ऋषभ रुणवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार की रात मीतापुर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सूचना मिली कि दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर चोपन की ओर आ रहे हैं। सूचना पर चोपन एसओ गोपालजी गुप्ता, एसओजी प्रभारी नागेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चोपन बैरियर पर वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर डाला की ओर से आ रही एक इनोवा और एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर सलखन स्थित गांधी आश्रम के सामने दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी में प्लास्टिक की पांच बोरियों में रखा 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनऊ के बख्शी का तालाब थानाक्षेत्र के बरगदी मगठ निवासी मोहम्मद जावेद (37) और रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी अनुज मौर्य (26) के रूप में हुई। उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एएसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रायबरेली निवासी अपने साथी ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य उर्फ अंकुश के साथ ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। तस्करी के बदले उन्हें अच्छी रकम मिलती थी। गांजा रायबरेली और आसपास के क्षेत्रों में खपाया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में अनुज मौर्य के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed