{"_id":"6a706805cebd98ae300f8f90","slug":"video-cannabis-smuggling-racket-busted-under-the-guise-of-vegetable-transport-accused-arrested-with-a-50-kg-consignment-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सब्जियों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 50 किलो की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 50 किलो की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:35 PM IST
Link Copied
सोनभद्र जिले के बभनी क्षेत्र में रविवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कारीडाड सेवाकुंज आश्रम के पास पिकअप से तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजा और एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम द्वारा एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन बरामद किया गया है। टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध गांजा तस्करी से संबंधित अभियुक्त क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा थाना बभनी के कारीडाड गांव के समीप सेवाकुज आश्रम के पास चेकिंग की जा रही थी। शाम 6 बजे संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 50 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से वाहन चालक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।