सोनभद्र। जिले के नगरीय निकायों में सोमवार को संभव दिवस पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें साफ-सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश संबंधित 22 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
नगर पालिका सोनभद्र में अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में दो शिकायतें प्राप्त हुईं। दोनों का मौके पर टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क घुर्मा में 1, चोपन में 2, ओबरा में 3, पिपरी में 4, दुद्धी में 3, डाला बाजार में 3 और अनपरा में 2 शिकायतें प्राप्त हुई। वहीं रेणुकूट नगर पंचायत में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। जनसुनवाई में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रहीं। ईओ मुकेश कुमार ने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है और इस दिशा में तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर सभासद अनवर अली, मनोज कुमार चौबे आदि उपस्थित रहे।