{"_id":"6a0b672b787ea96c570ba99f","slug":"trains-do-not-stop-at-the-new-station-built-on-the-chopan-chunar-railway-line-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-146650-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चोपन-चुनार रेलमार्ग पर बनाए नए स्टेशन पर नहीं रुकती ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चोपन-चुनार रेलमार्ग पर बनाए नए स्टेशन पर नहीं रुकती ट्रेनें
विज्ञापन
हिन्दुआरी ग्राम पंचायत में बना पसही कला रेलवे स्टेशन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र/करमा। चोपन-चुनार रेलमार्ग पर चार नए स्टेशनों का निर्माण कराया गया है। नए स्टेशनों का निर्माण होने से ट्रेनों की आवाजाही पहले से आसान हुई है। मगर एक भी स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का ठहराव नहीं किया जा रहा है। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। ये स्टेशन सिर्फ मालगाड़ियों को पास देने तक सीमित रह गई है। क्षेत्रीय लोगों ने नए स्टेशनों पर भी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव किए जाने की मांग की है।
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के हिन्दुआरी ग्राम पंचायत में पसही के नाम से रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया गया है। स्टेशन हिन्दुआरी में होने के नाते ग्रामीण इसका नाम परिवर्तन के लिए कई बार पत्राचार कर चुके है, मगर इसको लेकर अभी कवायद शुरू नहीं हो सकी है। वहीं करमा में 27 साल बाद रेलवे स्टेशन का पुनः संचालन शुरू हुआ है। करीब आठ माह से स्टेशन का संचालन हो रहा है, मगर अभी तक पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव न होने से जनता को रेलवे यात्रा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों की तरफ से कई बार रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव करते हुए स्टेशन चालू करने की मांग की जा रही थी। अब स्टेशन तो चालू हो गया लेकिन सिर्फ मालगाड़ी का ही ठहराव होता है। क्षेत्र के विनोद कुमार, रामानंद, विकास, रमेश चौहान, राम सजीवन तिवारी, रविभूषण, इंद्रजीत, उदयनारायण, रमेश, द्वारिक प्रसाद, मनोज, सूरज कुमार आदि लोगों ने पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव शुरू कराने की मांग की है।
-- -
चुनार जाने-आने के लिए होती है दिक्कत
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चुनार, सक्तेसगढ़ तथा चोपन सोनभद्र आने-जाने के लिए लोगों को काफी समय एवं अधिक धन भी खर्च करना पड़ता है। करमा और पसही स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के करमा, हिनौता, पड़रवा, खोराडीह, सिरसिया ठकुराई, गणेशपुर, करकोली, विशुनपुरा, टिकुरिया, मदैनिया, सिरविट, हिन्दुआरी, पसही, बुड़हर समेत 30 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। पूर्व में सांसद छोटेलाल खरवार को ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव के लिए पत्र भी दिए थे।
विज्ञापन
चोपन-चुनार पर नए स्टेशनों पर अभी ट्रेनों का ठहराव किए जाने संबंधित कोई प्लान नहीं है। इन स्टेशनों का निर्माण ट्रेनों के बेहतर परिचालन के दृष्टिगत किया गया है। दाेहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों की मांग पर ट्रेनों का ठहराव हो सकता है। - अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी-उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।

Trending Videos