{"_id":"6a4ead45513d4c936f02cff2","slug":"325-mm-of-rainfall-in-24-hours-banaras-felt-like-sawan-the-monsoon-month-even-during-ashadh-sonbhadra-news-c-20-vns1056-1459116-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 24 घंटे में 32.5 मिमी बारिश, आषाढ़ में ही सावन जैसा लगा बनारस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 24 घंटे में 32.5 मिमी बारिश, आषाढ़ में ही सावन जैसा लगा बनारस
विज्ञापन
खिलौना गाड़ियों का टिकट काउंटर म्यूजियम गेट से संग्रहालय गेट तक आतंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी में बीते 24 घंटे में 32.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं केवल बादल ही छाए रहे। लंका, रामनगर, सामनेघाट, बीएचयू और सुंदरपुर में बारिश हुई, जबकि बरेका, मंडुवाडीह, लहरतारा और कैंट क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी नहीं हुई। हालांकि, वहां दिनभर बादल छाए रहे। बुधवार को सुबह 11 बजे तक काशीवासियों को धूप नहीं दिखी। पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण आषाढ़ में ही बनारस का मौसम सावन जैसा हो गया है।
शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दोपहर में तेज धूप निकलने के बाद उमस बढ़ गई। घाट किनारों और गंगा में नौकायन करने वाले लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि, शाम तक तापमान फिर 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।
आज भी बारिश का यलो अलर्ट
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक काशी में बृहस्पतिवार के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है।