सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   45 cartons of beer found in a Scorpio heading to Bihar; driver arrested

Sonebhadra News: बिहार जा रही स्कॉर्पियो में मिली 45 पेटी बीयर, चालक गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
45 cartons of beer found in a Scorpio heading to Bihar; driver arrested
विज्ञापन
रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी थानाक्षेत्र की पुलिस ने सोमवार की भोर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही बीयर की खेप बरामद की। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 45 पेटी बीयर जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद बीयर में कुल 1079 कैन शामिल हैं। पिपरी थाने की पुलिस टीम रेणुकूट चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज के नेतृत्व में सोमवार की सुबह गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली तो उसमें 45 पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पिपरी एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान बिहार के रोहतास निवासी धर्मपाल के रूप में हुई। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के बैढ़न क्षेत्र से बीयर खरीदकर बिहार ले जाता था और वहां उसे अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाता था। यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी एक-दो बार इसी तरह शराब-बीयर की खेप बिहार पहुंचा चुका है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

साथ ही पुलिस यह पता लगाने का भी प्रयास कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed