{"_id":"6a3980d07a607618700d67bf","slug":"minister-many-households-havent-received-a-connection-and-even-where-there-is-one-no-water-is-coming-through-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-148563-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मंत्री जी, कई घरों में नहीं मिला कनेक्शन जहां है, वहां भी नहीं आ रहा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मंत्री जी, कई घरों में नहीं मिला कनेक्शन जहां है, वहां भी नहीं आ रहा है पानी
विज्ञापन
कुलडोमरी गांव के मेरड़दह में लगे जनचौपाल मे लोगों की शिकायतें सुनते मंत्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
अनपरा। म्योरपुर ब्लॉक की कुलडोमरी ग्राम पंचायत के हरिपुर टोले में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और आवास समेत विभिन्न समस्याएं उठाईं।
जनचौपाल में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक शिकायतें सड़क, बिजली और पेयजल से संबंधित रहीं। समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड और उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान मंत्री ने 20 छात्राओं को साइकिल और 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए। ग्रामीणों ने पेयजल कनेक्शन, बिजली बिल में अनियमितता, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, परिषदीय स्कूलों के विद्युतीकरण, भूमिहीनों को आवास, बिजली गिरने से बचाव, जर्जर सड़कों, सरकारी आईटीआई की स्थापना व काशीमोड़ वन विभाग बैरियर को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
बाबूराम ने बताया कि खजुरा टोले में कई घरों में कनेक्शन नहीं है। जहां है वहां भी पानी नहीं आ रहा है। शंभूनाथ ने बताया कि गांव में शिक्षा का स्तर काफी पिछड़ा हुआ है। मेरड़दह स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी है।
दो शिक्षकों से पढ़ाई कराई जा रही है। एक ग्रामीण ने बिजली बिल ठीक कराने के नाम पर निजी लाइनमैन द्वारा कई बार रुपये लेने का आरोप भी लगाया। मंत्री संजीव गोंड ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।