फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   58 Hindu couples tied the nuptial knot, while two Muslim couples solemnized their Nikah

Sonebhadra News: 58 हिंदू जोड़ों ने लिए सात फेरे, दो मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह

Wed, 24 Jun 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
58 Hindu couples tied the nuptial knot, while two Muslim couples solemnized their Nikah
चुर्क रोड ​स्थित एक लॉन में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में वर माला डालते वर-बधू। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मुसही स्थित एक लॉन में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 60 जोड़ों का विवाह एवं निकाह समारोह धूमधाम से संपन्न कराया गया। गीत-संगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित कार्यक्रम में वर-वधु ने नए जीवन की शुरुआत की।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह और महामंत्री उर्मिला त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। समारोह में 58 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आचार्यों की मौजूदगी में संपन्न कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 60 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री उपलब्ध कराई गई और 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर व्यय किए गए। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह में रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के 32, चतरा ब्लॉक के 13, नगवां ब्लॉक के पांच, रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र के आठ और चुर्क नगर पंचायत के दो पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह के दौरान आए सांसद छोटेलाल खरवार और सदर विधायक भूपेश चौबे ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed