सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A short play gave the message of drug de-addiction and prevention of female foeticide.

Sonebhadra News: लघु नाटिका से दिया नशा मुक्ति और भ्रूण हत्या रोकने का संदेश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A short play gave the message of drug de-addiction and prevention of female foeticide.
विज्ञापन
दुद्धी। बीआरसी परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय दुद्धी में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नशा मुक्ति और बालिका भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित लघुनाटिका प्रस्तुत की, इसे देख उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।
Trending Videos

मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि कमल कानू ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यालय के बच्चे जिला व प्रदेश स्तर पर पहचान बना रहे हैं, जो गर्व की बात है। विशिष्ट अतिथि बीडीओ राम विशाल चौरसिया ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। पूरे वर्ष की शैक्षिक गतिविधियों में कक्षा एक से आठ तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed