सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will be taken if you are forced to buy books and dresses from a specific shop.

Sonebhadra News: निश्चित दुकान से किताब और ड्रेस लेने के लिए बाध्य करने पर होगी कार्रवाई

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if you are forced to buy books and dresses from a specific shop.
विज्ञापन
निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों को निश्चित दुकान से ही किताब और ड्रेस लेने के लिए बाध्य करने की शिकायतें थम नहीं रहीं। बुधवार को ऐसी ही शिकायत पर डीआईओएस जयराम सिंह ने सिविल लाइन रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल पहुंचकर जांच की। स्कूल के बगल में स्थित दुकान पर भी टीम पहुंची, मगर दुकान बंद थी। डीआईओएस ने बताया कि शिकायत के आधार पर विद्यालय का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पढ़ाई कराई जा रही है। कुछ कक्षाओं की किताबें उपलब्ध न होने के कारण अभिभावक अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें खरीद रहे होंगे, लेकिन किसी को भी इसके लिए बाध्य नहीं किया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्रेस या किताबें किसी एक चिन्हित दुकान से खरीदने के लिए अभिभावकों पर कोई दबाव नहीं बनाया जाता और वे पूरी तरह स्वतंत्र हैं। जांच टीम ने प्रधानाचार्य को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फीस, पाठ्य पुस्तकों या ड्रेस सामग्री को लेकर किसी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद टीम विद्यालय के पास स्थित पुस्तक दुकान पर भी पहुंची, लेकिन दुकान बंद मिली। अधिकारियों ने बताया कि दुकान की दोबारा जांच की जाएगी और किसी भी प्रकार की विसंगति मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अरविंद सिंह चौहान, प्रधान सहायक कमलेश सिंह यादव शामिल रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed