फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advice to cultivate short-duration paddy and pulse/oilseed crops in view of low rainfall.

Sonebhadra News: कम वर्षा के मद्देनजर कम अवधि की धान व दलहन-तिलहन की खेती अपनाने की सलाह

Thu, 16 Jul 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Advice to cultivate short-duration paddy and pulse/oilseed crops in view of low rainfall.
सदर ब्लॉक के मंगुराही स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए फसल प्रबंधन के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए विभागीय पोर्टल खुला है। इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर कृषि यंत्रों की बुकिंग करा सकते हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सुपर अल नीनो के प्रभाव से जिले में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को लंबी अवधि वाली धान की किस्मों के बजाय कम अवधि में तैयार होने वाली प्रजातियों की रोपाई करनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि जिन क्षेत्रों में धान की खेती प्रभावित हो रही है, वहां दलहन एवं तिलहन फसलों की बुआई कर किसान बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में यूरिया और डीएपी उर्वरक का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. मिश्रा ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

किसान प्रतिनिधियों ने समय पर उर्वरकों की उपलब्धता और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। कम वर्षा से धान की रोपाई प्रभावित होने का हवाला देते हुए उन्होंने सोन लिफ्ट सिंचाई योजना के कम से कम चार पंपों का लगातार संचालन कराने का अनुरोध किया, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर बिजली निगम के अधिशासी अभियंता ओ.पी. गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक सलन बागे, फसल बीमा प्रतिनिधि गणेश प्रसाद, सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा कृषि विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसान प्रतिनिधियों में लालजी तिवारी, शिवप्रसाद देव पांडेय, रमेश कुमार पाठक और नंदलाल सहित अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed