फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After purchasing the land, he handed over a cheque for an account with no funds; following the mutation of the property, he sold it to someone else.

Sonebhadra News: जमीन खरीदकर थमाया बिना पैसे वाले खाते का चेक, दाखिल खारिज के बाद दूसरे को बेचा

Wed, 29 Jul 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
After purchasing the land, he handed over a cheque for an account with no funds; following the mutation of the property, he sold it to someone else.
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चतरा गांव की जमीन खरीदने के मामले में अधिवक्ता बताए जा रहे एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कबरी निवासी सेवानिवृत्त कांस्टेबल नागेंद्र देव पांडेय का आरोप है कि उन्होंने चतरा स्थित जमीन के विक्रय की बातचीत कैनाल रोड राॅबर्ट्सगंज निवासी नीरज पांडेय से की। 20 लाख में बातचीत तय होने के बाद दो मार्च 2023 को उनकी पत्नी पूजा के नाम जमीन का बैनामा कर दिया। 10 लाख आरटीजीएस, पांच लाख नकद देने के साथ उन्होंने पांच लाख का चेक थमाया। कहा कि इसमें अभी पैसे नहीं हैं, खारिज दाखिल होने के बाद इसे वापस लेकर पांच लाख दे दूंगा। लगभग दो साल तक टालमटोल का क्रम चलता रहा। दिसंबर 2025 में पता चला कि जमीन अशोक नगर राॅबर्ट्सगंज निवासी संजय तिवारी को बेच दी गई है। दावा किया गया है कि पैसे के अभाव में वह अपनी पत्नी का इलाज नहीं करा पाए जिससे फरवरी 2026 में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राॅबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed