फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanwariyas set out for Shivdwar for Jalabhishek on the first Monday of Sawan

Sonebhadra News: सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़िये शिवद्वार के लिए रवाना

Sat, 01 Aug 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas set out for Shivdwar for Jalabhishek on the first Monday of Sawan
विजयगढ़ दुर्ग से जल भरकर ​शिवद्वार के लिए रवाना होते बोल बम कांवड़िया। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। पवित्र सावन मास के पहले सोमवार को गुप्तकाशी शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल भरकर शिवद्वार के लिए रवाना हुए। दो दिनों की पैदल यात्रा के बाद ये कांवड़िए सोमवार को देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों का जत्था गुप्तकाशी के पवित्र स्थल विजयगढ़ दुर्ग पर विराजमान यक्ष श्रीराम सरोवर का जल लेकर शिवद्वार धाम के लिए रवाना हुए। वहीं, मिर्जापुर शहर स्थित बरियाघाट से पवित्र गंगा जल भरकर भी बड़ी संख्या में बोल बम कांवड़िए शिवद्वार की ओर बढ़े। तीखी धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ है, हालांकि यह यात्रा उनकी सहनशक्ति की एक कठिन परीक्षा ले रही है। श्रद्धालुओं की योजना सावन के पहले सोमवार को शिवद्वार में विराजमान देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने की है। जलाभिषेक के उपरांत वह उमा माहेश्वर की अद्वितीय प्रतिमा के दर्शन पूजन भी करेंगे। यह यात्रा आस्था और भक्ति का प्रतीक है, जहां श्रद्धालु कठिन परिस्थितियों में भी अपने इष्टदेव के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed