सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After the Jaimala ceremony, the bride and groom's side fought over turning off the DJ; a young man fell into a well.

Sonebhadra News: जयमाल के बाद डीजे बंद करने के लिए वर-वधु पक्ष में मारपीट, युवक कुएं में गिरा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
After the Jaimala ceremony, the bride and groom's side fought over turning off the DJ; a young man fell into a well.
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में शनिवार रात डीजे का विवाद वर-वधु पक्ष (घराती और बराती) के मारपीट में बदल गया। इस दौरान हुई भगदड़ में एक किशोर कुएं में गिर गया और एक अन्य युवक घायल हो गया।
Trending Videos

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में चंद्रिका की पुत्री नीलू की शादी बभनी थाना क्षेत्र में तय हुई थी। शनिवार की रात बरात आई थी। जयमाल के बाद डीजे बंद करने को लेकर घराती और बराती पक्षों में बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान बरात में आई चार छोटी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। मारपीट के दौरान शादी में खाना बना रहे विद्याशंकर (35) के सिर पर डीजे का साउंड बॉक्स गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भगदड़ में दुल्हन की बड़ी बहन गीता देवी (27) भी बेहोश हो गईं। दोनों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। बरात देखने आया किशोर महेंद्र पनिका (12) मारपीट देखकर भागने लगा। अंधेरे में वह एक कुएं में गिर गया। उसके साथ भाग रहे आठ वर्षीय बालक ने शोर मचाया, जिसके बाद महेंद्र के भाई राम और सुरेंद्र ने कुएं में उतरकर उसे बाहर निकाला। कुएं से निकालने के बाद महेंद्र को म्योरपुर सीएचसी लाया गया, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी हुईं और अगली सुबह दुल्हन की विदाई की गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चालाल प्रजापति ने बताया कि बरात के विवाद को सुलझा दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रामदरस राम ने बताया कि डीजे को लेकर विवाद हुआ था, जिसे दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed