{"_id":"69b6ef03b865cfb85f0c5230","slug":"a-neighbour-murdered-12-year-old-aryan-over-a-grudge-and-suspicion-of-witchcraft-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143303-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रंजिश और जादू-टोना के शक में पड़ोसी ने की थी 12 साल के आर्यन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रंजिश और जादू-टोना के शक में पड़ोसी ने की थी 12 साल के आर्यन की हत्या
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मृतक- आर्यंन(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
सोनभद्र/रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में शनिवार की रात आर्यन गुप्ता (12) की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी दिवाकर काे पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि आरोपी ने उसने पुरानी रंजिश और जादू-टोना के शक में हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रामगढ़ कस्बा निवासी राजू गुप्ता मिट्टी के बर्तन की दुकान है। शनिवार की रात उनका बेटा आर्यन अपने एक दोस्त के साथ खेलकर घर लौट रहा था। तभी उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। आर्यन के साथ मौजूद बालक ने वहां से भागकर घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया था। रात 12 बजे एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी अनिल कुमार, सदर विधायक भूपेश चौबे के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए पन्नूगंज थाने के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया था। टीम ने रात करीब एक बजे पकरहट नहर पुलिया के पास घेरेबंदी कर हत्यारोपी दिवाकर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने आरोपी को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश वजह थी। एसपी के मुताबिक दिवाकर ने पूछताछ में बताया कि आर्यन के परिवार और उसके घरवालों के बीच काफी पहले से विवाद चला आ रहा था। आए दिन उनमें कहासुनी भी होती है। उसे शक था कि उसके परिवार पर आर्यन की मां ने कोई जादू-टोना कर दिया है, जिस कारण पूरा परिवार परेशान रहता है। करीब 15 साल पहले उसके बड़े भाई की भी जलने से मौत हुई थी। इसमें भी उसे आर्यन के घरवालों की संलिप्तता का शक था। इसी द्वेष में उसने घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
तीन घंटे लगाया जामबालक आर्यन की हत्या से रामगढ़ कस्बे में हर कोई स्तब्ध था। लोगों ने रात 9 से 12 बजे तक वह शव लेकर मुख्य मार्ग पर बैठे रहे। सांत्वना देने पहुंचे विधायक को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में विधायक व पुलिस के अफसरों के संयुक्त प्रयास से लोग शांत हुए। आर्यन के दादा शिवमूरत गुप्ता ने तहरीर देकर पट्टीदार दिवाकर गुप्ता के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा और रामगढ़ में ही दाह संस्कार कर दिया गया। आर्यन दो भाई और तीन बहन में सबसे बड़ा था।
शराब की दुकानों के विरोध में फूटा गुस्सा
रामगढ़ कस्बे में बालक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने गुरौटी रोड पर स्थित शराब की दुकान के सामने प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष को पत्र सौंपकर शराब की दुकान हटवाने की मांग की। कहा कि यहां दुकान रहने से आए दिन शराबी उत्पात मचाते हैं। दुकान से 100 मीटर की दूरी पर शिव मंदिर और नर्सरी विद्यालय है। रामगढ़ कस्बे और कसारी पन्नूगंज की सभी दुकानें नियम से नहीं है। सुरेश प्रसाद, मोनू केशरी, अभिषेक सिंह, रामजी चौहान, प्रेम कुमार, शिव शंकर मिश्रा, निखिल गुप्ता, मेराज आदि ने मांग किया कि जल्द से जल्द दुकानें हटाई जाए, वरना रामगढ़ बाजार बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा।
Trending Videos