{"_id":"69b6efd8499736d68105c690","slug":"husband-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-and-wifes-body-found-on-the-ground-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143305-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जंगल में पेड़ पर लटके पति और जमीन पर मिला पत्नी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जंगल में पेड़ पर लटके पति और जमीन पर मिला पत्नी का शव
विज्ञापन
हाथीनाला क्षेत्र के मृतक- कौशिल्या। (फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
हाथीनाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला छिकराडाड़ गांव के जंगल में रविवार को पति-पत्नी का शव मिला। पति का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटक रहा था, जबकि कुछ दूरी पर पत्नी का शव क्षत-विक्षत हाल में जमीन पर पड़ा था। शव में कीड़े पड़ गए और तेज दुर्गंध आ रही थी। दोनों चार दिन पहले मजदूरी के लिए घर से निकले थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। आशंका है कि महिला की हत्या के बाद पति ने खुद को फंदा लगा लिया होगा।
कोटा ग्राम पंचायत के झलुहवा छिकराडाड़ टोला निवासी रामसूरत (45) अपनी पत्नी कौशल्या (40) के साथ 11 मार्च को मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। दोनों गांव के ही रामसुंदर के मकान में मिट्टी की दीवार बना रहे थे। काम खत्म होने के बाद दोनों घर जाने के लिए निकले, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। परिवारवालों ने उनकी खोजबीन की। रविवार को ढूंढते हुए परिजन और ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां तेज दुर्गंध उठ रही थी। उस ओर जाने पर देखा कि आसन के पेड़ से गमछे के सहारे फंदे पर रामसूरत का शव लटक रहा था। ग्रामीण पास पहुंचे तो कुछ दूरी पर नाले के पास कौशल्या का शव क्षत-विक्षत हाल में पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। दोनों के शव में कीड़े पड़ गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। दंपती को दो बेटे और चार बेटियां हैं। सबसे बड़ा बेटा शिवशंकर और बेटी सुनीता की शादी हो चुकी है। इसके अलावा दूसरा बेटा वीर सिंह, बेटी सीता (11), राजकुमारी (8), छोटी (5) हैं। घटना से घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
चोपन एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि पुत्र शिवशंकर की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दंपती चार दिन से लापता थे। मौके की स्थिति देखने से प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने गमछे से फंदा लगाया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। जल्द ही घटना का अनावरण होगा। -अभिषेक वर्मा, एसपी, सोनभद्र।
Trending Videos