सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The upper caste community protested against the new UGC rules.

Sonebhadra News: सवर्ण समाज ने यूजीसी के नए नियमों का किया विरोध

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The upper caste community protested against the new UGC rules.
अनपरा में होली मिलन समारोह में उप​स्थित स्वर्ण समाज के लोग। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
रेणुसागर। अनपरा स्थित एक धर्मशाला में शनिवार की देर शाम सवर्ण समाज की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला महासचिव बम बम दुबे और जिलाध्यक्ष अशोक दुबे ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और यूजीसी विनियम अधिनियम 2026 जैसे कानूनों के माध्यम से सरकार की तरफ से सवर्ण समाज पर किए जा रहे दमन का विरोध किया।
Trending Videos

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि ये नियम जारी रहे तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। जिला सचिव अनिमेष कुमार चौबे ने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने का अनुरोध किया। इस दौरान अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे रहे और विशिष्ट अतिथि देवेश मिश्र उपस्थित रहे। संचालन नगर अध्यक्ष अनपरा नवीन कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर अमृता शुक्ला, विभा सिंह, अर्चना सिंह, सीमा, स्नेहा जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed