फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Akhilesh Yadav's birthday celebrated by planting saplings

Sonebhadra News: पौधरोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Thu, 02 Jul 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav's birthday celebrated by planting saplings
अनपरा नगर के काशीमोड़ ​स्थित कार्यालय पर सपा सुप्रीमो को केक ​खिलाकर बधाई देते कार्यकर्ता। स्रो
सोनभद्र। ओबरा, शक्तिनगर, घोरावल, दुद्धी, रेणुसागर और अनपरा में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कही केक काटकर तो कही पौधरोपण कर मनाया गया। वहीं सपा ओबरा नगर कमेटी की ओर से दस दिवसीय पीडीए पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत नगर पंचायत ओबरा की पूर्व अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने पाकड़ का पौधा लगाकर की। यह अभियान एक जुलाई से 10 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी रमेश सिंह यादव और जिला प्रवक्ता रमेश वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील पवार ने की, जबकि संचालन नगर महासचिव सत्येंद्र मोहन ओझा ने किया। मुख्य अतिथि रमेश सिंह यादव और रमेश वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश का प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता कम से कम एक पौधा भी लगाए, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक बड़ा और सकारात्मक कदम साबित होगा। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्र नेता पवन यादव, जितेश गौतम, अजीत कनौजिया, गंगा गोंड, अखिलेश जिज्ञासु, विधानसभा महासचिव अमरनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed